साली का जीजा पर आया दिल , शादी करने की जिद पर अड़ी , बड़ी बहन ने लिया चौकाने वाला फैसला

उत्तर प्रदेश , 05-09-2025 2:43:03 AM
Anil Tamboli
साली का जीजा पर आया दिल , शादी करने की जिद पर अड़ी , बड़ी बहन ने लिया चौकाने वाला फैसला

अमरोहा 05 सितम्बर 2025 - जीजा और साली के रिश्ते को अक्सर मजाकिया लहजे में “आधी घरवाली” कहा जाता है, लेकिन जब यही रिश्ता सीमाएं लांघने लगे, तो मामला गंभीर हो जाता है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सामने आई एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है, जहां एक साली ने अपने जीजा से शादी की जिद पकड़ ली, और बड़ी बहन ने अपनी सौतन के रूप में बहन को स्वीकार करने का फैसला ले लिया।

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यापारी ने दो साल पहले अपनी बड़ी बेटी की शादी काशीपुर के एक व्यापारी से करवाई थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य था, लेकिन शादी के एक साल बाद ही पति और साली के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। छोटी बहन अक्सर बहाने से जीजा के घर आती और दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। परिवार को इस बारे में भनक तक नहीं लगी। समस्या तब बढ़ी जब साली एक दिन सीधे बहन के घर पहुंच गई और जीजा के साथ रहने की जिद करने लगी।

पहले तो बड़ी बहन को लगा कि यह कोई मजाक है, लेकिन जब बात बार-बार दोहराई गई तो सच्चाई सामने आ गई। जीजा ने भी साफ कहा कि वह अब साली से ही प्यार करता है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहता है। परिवार के सामने जब यह मामला पहुंचा तो छोटी बहन के माता-पिता ने उसे समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

इसी बीच बड़ी बहन ने एक ऐसा फैसला सुना दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उसने कहा कि अगर मेरी बहन जीजा के बिना नहीं रह सकती, तो मैं उसे अपने साथ रखने को तैयार हूं। इस फैसले से जहां जीजा और साली खुश हो गए, वहीं परिवार अभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और दोनों को समझाने में जुटा है।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH