देश मे तबाही मचाने के लिए कोरोना और अम्फान कम थे क्या जो अब यह तबाही मचाने को तैयार हो रहा है
देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नई दिल्ली 01 जून 2020 - ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान के बाद एक और चक्रवाती तूफान तबाही मचाने को तैयार हो रहा है । भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को निसर्ग नाम के एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात में तूफान की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून को निसर्ग नामक चक्रवाती तूफान उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तट को पार कर सकता है।
अरब सागर और लक्षद्वीप पर कम दबाव का क्षेत्र बना है जो आगे बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। आई एम डी ने ट्वीट कर कहा है की दक्षिण पूर्वी और आसपास के पूर्वी मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और अगले 24 घंटे में निसर्ग चक्रवाती तूफान के पूर्वी मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्वी अरब सागर के ऊपर दबाव के रूप में मजबूत होने की संभावना है। इसके उत्तर की तरफ आगे बढ़ने और 03 जून तक उत्तरी महाराष्ट्र तथा गुजरात तट के पास पहुंचने की काफी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण मछुआरों को ऐतिहातन समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
ताज़ा समाचार
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर