आज का राशिफल , दिनांक 04 सितम्बर 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 04-09-2025 2:34:39 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 04 सितम्बर 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 04 सितम्बर 2025 - 04 सितंबर 2025 को द्वादशी तिथि रहेगी। इसके साथ ही रात 11 बजकर 44 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। योग सौभाग्य दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन लग जाएगा। करण बव शाम 4 बजकर 20 तक रहेगा। इसके बाद बालव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा मकर राशि में और सिंह राशि में बुध, सूर्य और केतु रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन राशि में गुरु व कर्क राशि में शुक्र मौजूद रहेंगे। मीन राशि में शनि और कुंभ में राहु की मौजूदगी सभी राशियों पर अपना असर डालेगी। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि - आप मन में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले गहन विचार करें और अपने विश्वसनीय लोगों से सलाह लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्कता बरतें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए गए निवेशों से लाभ की संभावना है।

वृषभ राशि - जोखिम भरे कार्यों से बचें और अजनबियों पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहें। धन संचय में सफलता मिलेगी और संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि - विवाह संबंधी चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान पर ध्यान दें। मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि इससे आप स्वयं मुश्किल में पड़ सकते हैं। धन लाभ की संभावना है।

कर्क राशि - कार्यों को टालना बंद करें और समय पर काम पूरा करें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार वृद्धि के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा।

सिंह राशि - जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हताश न हों, क्योंकि इससे आपका और दूसरों का नुकसान हो सकता है। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा और न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि - केवल धन कमाने पर ध्यान न दें, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरा करें। व्यस्तता के कारण महत्वपूर्ण कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि - यह भाग्योदय का समय है। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मशीनरी बार-बार खराब होने से परेशानी होगी। मशीनरी का स्थान परिवर्तन करें, समाधान होगा।

वृश्चिक राशि - व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि - आत्मविश्वास और इष्टबल से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और सकारात्मक सोच अपनाएं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय है, पूरी मेहनत से कार्य करें।

मकर राशि - बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। अपने तौर-तरीकों को सुधारें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कपास, तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि - अपने कार्यक्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव लाभकारी रहेगा। अपनी योजनाएं हर किसी को न बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मीन राशि - अपने व्यवहार में सुधार लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH