चलती ट्रेन से चाम्पा और भाटापारा स्टेसन के बीच ASI और प्रधान आरक्षक का पिस्टल और मैगजीन चोरी , जांच जारी

बिलासपुर , 04-09-2025 2:14:56 AM
Anil Tamboli
चलती ट्रेन से चाम्पा और भाटापारा स्टेसन के बीच ASI और प्रधान आरक्षक का पिस्टल और मैगजीन चोरी , जांच जारी

बिलासपुर 04 सितम्बर 2025 - हटिया - दुर्ग 08185 एक्सप्रेस ट्रेन से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के ASI व प्रधान आरक्षक का बैग चोरी हो गया। इस बैग में उनकी दो पिस्टल, चार मैग्जीन और 24 जिंदा कारतूस और 10 हजार रुपये नकद व मोबाइल रखे थे। घटना के बाद उन्होंने मोबाइल एप रेल मदद पर सूचना देकर सहयोग मांगा। इस घटना के बाद से GRP और रप्फ में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बुधवार की है।

जानकारी के मुताबिक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस रांची 40वीं बटालियन के ASI योगेन्द्र प्रसाद ओझा और प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह एवं आरक्षक बुद्धदेव मलिक पदस्थ हैं। तीनों हटिया स्टेशन से इस ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन आने के लिए रवाना हुए। उनका रिजर्वेशन नहीं था, इसलिए तीनों इस ट्रेन के जनरल कोच डी-2 (पीछे से दूसरा) में सवार हुए।

यात्रा के दौरान उनके पास सिल्वर कलर का पिट्ठू बैग था। इसके अंदर एएसआई व प्रधान आरक्षक ने अपनी सर्विस पिस्टल, चार मैग्जीन, 24 जिंदा कारतूस , एक मोबाइल व 10 हजार रुपये नकद रख हुए थे। यात्रा के दौरान वह एक कर्पाटमेंट में दोनों नीचे वाली लोवर बर्थ में सो रहे थे एवं उनके सिल्वर कलर के बैग को दोनों सीटों के मध्य खाली जगह पर रख दिए थे। उनकी आंख लग गई। सुबह 5.50 बजे नींद खुली, तब उन्होंने देखा कि उनका सिल्वर कलर का बैग नहीं था। 

जिसके बाद बिलासपुर पहुंचकर जानकारी दी कि रात तीन बजे ट्रेन रायगढ़ से चांपा के बीच थी। उस समय तक बैग सीट के यथावत स्थान पर सुरक्षित रखा हुआ था। उन्होंने घटना चांपा से भाटापारा रेलवे स्टेशन के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। इसलिए घटना स्थल इन्हीं दोनों स्टेशनों के बीच को माना जा रहा है। जांच भी इन्हीं स्टेशनों के बीच की जा रही है। लेकिन, अब तक किसी तरह का सुराग नहीं मिला है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH