छत्तीसगढ़ - पति ने 2009 मे पत्नी को गैर मर्द के साथ पकड़ा था आपत्तिजनक हालत में, लेकिन बदला लिया 16 साल बाद 2025 में

बलरामपुर , 11/12/2025 2:59:48 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने 2009 मे पत्नी को गैर मर्द के साथ पकड़ा था आपत्तिजनक हालत में, लेकिन बदला लिया 16 साल बाद 2025 में

बलरामपुर 11 दिसम्बर 2025 - राजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पिछले 16 साल से एक पुरानी घटना को लेकर अपनी पत्नी के प्रति मन में रंजिश पाले हुए था, जिसे लेकर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी खनिज विभाग का रिटायर्ड सर्वेयर है। बीते दिनों उसने पत्नी के साथ बहस के बाद गुस्से में कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के कान के नीचे वाले हिस्से पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग विश्वास ही नहीं कर पाए कि इतना वृद्ध व्यक्ति इतनी क्रूर वारदात कर सकता है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला वर्ष 2009 की एक घटना से जुड़ा है। उस समय आरोपी के साथ खनिज विभाग का एक चालक उसके घर आया हुआ था। उसी रात आरोपी ने कथित रूप से चालक को अपनी पत्नी के साथ एक ही कमरे में सोया हुआ देखा। इस घटना के बाद से उसके मन में शक और गुस्सा बैठ गया था, जिसे वह वर्षों तक भीतर ही भीतर दबाए हुए था।

परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह विवाद एक दिन जानलेवा साबित होगा। बीते दिनों हुए छोटे से विवाद के दौरान आरोपी का गुस्सा अचानक भड़क उठा और उसने 16 साल पहले की उसी घटना की खुन्नस में पत्नी की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH