जांजगीर चाम्पा - हसदेव नदी में डूबे तीनो छात्रों के शव 26 घंटे के बाद बरामद, एक साथ तीन मौत से चाम्पा में छाया सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा , 11/12/2025 1:17:38 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - हसदेव नदी में डूबे तीनो छात्रों के शव 26 घंटे के बाद बरामद, एक साथ तीन मौत से चाम्पा में छाया सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा 11 दिसम्बर 2025 - चाम्पा में बीती शाम लापता हुए 3 बच्चों के शव हसदेव नदी से बरामद हुए हैं. तीनों बच्चे स्कूल की छुट्टी होने की वजह से सुबह 10 बजे हनुमान धारा पहुंचे थे. लेकिन देर शाम तक वे घर नहीं लौटे. देर रात तक गोताखोरों की टीमें उन्हें ढूंढने में लगी रही. 26 घंटे बाद आज तीनों की लाश नदी से बरामद की गई है।

मृतक बच्चों की पहचान- रूद्र कुमार (कक्षा 5वीं), युवराज (कक्षा 8वीं), नेल्सन (कक्षा 9वीं) के रूप में हुई. तीनों बच्चे मनका पब्लिक स्कूल के छात्र थे और एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे. इनमें से एक बच्चा सक्ती जिले में पदस्थ ASI का पुत्र है।

परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और बीते दिन सुबह साइकिल से घूमने निकले थे. जब शाम तक बच्चे वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की. एक बच्चे के पास मोबाइल फोन था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था. मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो उसका अंतिम लोकेशन हनुमान धारा नदी किनारे मिला. इसी के बाद परिजन और ग्रामीण नदी की ओर पहुंचे।

शाम को स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे खड़ी तीन साइकिलें और पास में बच्चों के कपड़े व चप्पल देखे. पर बच्चे कहीं नजर नहीं आए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. चाम्पा पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चों के कपड़े तथा साइकिल बरामद करके तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने तुरंत नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया.  स्थानीय गोताखोर, नगर सेना, और पुलिस जवानों ने मिलकर देर रात तक नदी में जाल डालकर और डाइविंग के जरिए खोजबीन की. तलाशी में मदद के लिए प्रशासन ने नदी का बहाव कम कराया, ताकि पानी शांत हो और गोताखोर गहराई तक उतर सकें. इसके बावजूद रात 12 बजे तक बच्चों का कोई पता नहीं चल सका. सुबह फिर से तीनों बच्चों की तलाश शुरू की गई, जिसमें तीनों बच्चों के शव नदी की गहराई से बरामद हुए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH