छत्तीसगढ़ - टोनही के शक में महिला की बेरहमी से हत्या , पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

कोरिया , 04/09/2025 1:54:05 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टोनही के शक में महिला की बेरहमी से हत्या , पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

कोरिया 04 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है यँहा जादू-टोना के शक में पडोसी युवक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया है। मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर कोतवाली थाना जामपारा का है. मृतिका महिला की पहचान पारवतिया बाई पति समय लाल बरगाह (55) के रूप में हुई है. वहीँ आरोपी पड़ोस में रहने वाला प्रकाश राजवाड़े है।

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी प्रकाश राजवाड़े को शक था किबपारवतिया बाई जादू टोना करती है. दो माह पहले उसके चार माह के बच्ची की मौत हो गई थी. प्रकाश राजवाड़े को शक था पारवतिया बाई ने ही जादू-टोना कर करके उसकी बच्ची को मार डाला. इसे लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ करता था. कई बार युवक ने गुस्से में उसे जान से मारने की धमकी भी थी।

जादू टोना और अन्धविश्वास के शक में अपने बच्ची का बदला लेने के लिए उसने पारवतिया बाई की हत्या की ठान ली. मंगलवार 2 सितंबर की सुबह करीब 5.30 बजे जब महिला खेत में शौच करने के लिए निकली थी आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था. घर से निकलते ही वो पारवतिया बाई का पीछा करने लगा. और फिर मौका पाकर उसपर गड़ासे से हमला कर दिया. उसने कई वार किये जिससे महिला की मौत हो गयी।

महिला जब काफी देर तक घर नहीं आयी तो परिजन ढूंढने निकले उसकी लाश घर के पास खेत में मिली. उसके सिर और कनपटी में चोट के निशान थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जांच में जुट गयी. पूछताछ में पता चला पडोसी युवक ने मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे उसने अपना गुनाह कबुल किया. पुलिस ने आरोपी प्रकाश राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH