छत्तीसगढ़ - सरपंच के भतीजे ने दोस्तो के साथ मिलकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप , सभी गिरफ्तार

सरगुजा , 04/09/2025 1:05:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरपंच के भतीजे ने दोस्तो के साथ मिलकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप , सभी गिरफ्तार

अंबिकापुर 04 सितम्बर 2025 - सरगुजा जिले में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया यह यँहा नाबालिग समेत 4 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अपने दोस्त के साथ घर जा रही 16 साल की नाबालिग पर पड़ी जिसके बाद उनके भीतर का हैवान जाग गया।

जिसके बाद सभी आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर नर्सरी की ओर ले गए जहां नाबालिग के दोस्त को बंधक बनाकर पीटा, फिर नशे की हालत में नाबालिग के साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। यह वारदात सोमवार 01 सितंबर की है।

वारदात के दौरान पीड़िता ने एक आरोपी को पहचान लिया था। उसके आधार पर मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को सरपंच के भतीजे समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 16 साल की नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बरगीडीह गई थी। देर शाम को दोनों बेलकोटा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलकोटा नर्सरी के पास 3 युवक और एक नाबालिग शराब पी रहे थे। उन्होंने नाबालिग को युवक के साथ आते देखा तो उनकी नीयत बिगड़ गई। युवकों ने उन्हें रोका और धमकाते हुए सड़क किनारे नर्सरी की ओर ले गए।

आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़कर उसके साथ मारपीट की, फिर नाबालिग के साथ चारों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में एक 16-17 साल का नाबालिग है। पीड़िता ने एक आरोपी को पहचान लिया था। जिसके बाद घर पहुंचकर दूसरे मंगलवार को बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने धारा 4, 6 पास्को एक्ट और 70(2) BNS के तहत केस दर्ज कर नाबालिग समेत चारों आरोपी विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस निवासी बेलकोटा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि, मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चारों को पुलिस ने अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH