छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का महिला विरोधी बयान गैर जिम्मेदाराना - हर्षिता पाण्डेय ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का महिला विरोधी बयान गैर जिम्मेदाराना - हर्षिता पाण्डेय ,,
बिलासपुर 11 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  हर्षिता पांडेय ने वर्तमान अध्यक्ष के बयान को महिला विरोधी और गैर जिम्मेदाराना बताया है। हर्षिता पांडेय ने कहा कि राज्य का वुमन कमीशन एंटी वुमन कमीशन की तरह काम कर रहा है।हर्षिता पांडेय ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष किरणमयी नायक का यह बयान कि, अधिकांश महिलाएं अपनी सहमति से सम्बंध बनाती है और बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाती है यह बयान कतई स्वीकार्य नहीं है। 

छग राज्य महिला आयोग की वर्तमान माननीय अध्यक्षा के कहे अनुसार अधिकांश मामलों में महिलायें ग़लत होती हैं ।ऐसा कहते समय शायद अध्यक्षा ये भूल गयीं कि, किसी से भी छलपूर्वक या ग़लत जानकारी के आधार पर प्राप्त सहमति को सहमति नहीं माना जा सकता। एक या कुछ घटनाओं के आधार पर एक सामान्यीकृत निष्कर्ष निकालकर उसे सारी महिलाओं पर लागू नहीं किया जा सकता। ऐसा करने की बजाय हर मामले को एक-दूसरे से स्वतंत्र और बिना किसी पूर्वाग्रह के देखा जाना चाहिये।

हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि एक ऐसी संस्था जो महिलाओं के हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए है सर्वोच्च पद पर बैठे पदाधिकारी का अधिकांश महिलाओं के प्रति ऐसा पूर्वाग्रह रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला वर्ग को उसके हितों को यहाँ तक कुछ मामलों में उनके अस्तित्व को भी विधिक संरक्षण की आवश्यकता है । तभी तो महिला आयोग है। जिनके कंधों पर संरक्षण का दायित्व है । जब वो ही ऐसी सोच रखने लगें तो ऐसे में राज्य में महिला आयोग को वुमन कमीशन कहने की बजाय एंटी वुमन कमीशन कहना ज़्यादा उचित होगा।

राज्य की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जब सत्ता में बैठे लोग कोंडागांव, बलरामपुर, कवर्धा और जशपुर जैसे मामलों में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार में न्याय दिलाते नही दिखते। ऐसे में महिला आयोग और वर्तमान सरकार की विश्वसनीयता  पर सवाल खड़े होते हैं।हर्षिता पांडेय ने महिलाओं से आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की  सलाहकार होने के नाते वह प्रदेश की सारी महिलाओं के साथ हर स्थिति में हितों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के माध्यम से हर कदम पर साथ खड़ी हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH