छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास में 9वी की छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर , 01/09/2025 12:20:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास में 9वी की छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर 01 सितम्बर 2025 - बीजापुर से जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यँहा कन्या आवासीय विद्यालय में 9वी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. उसने पंखे में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी. मामला बीजापुर जिले के नैमेड कन्या पोर्टाकेबिन (आवासीय विद्यालय) का है. मृतक छात्रा की पहचान पिंकी कुरसम के रुप में हुई है. वह चिन्नाकवाली की रहने वाली थी. वो नैमेड कन्या आवासीय विद्यालय में रहकर नवीं कक्षा की पढ़ाई करती थी. छात्रा ने रविवार की शाम चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक़, रविवार की शाम उसके साथ पढ़ने वाले सभी छात्राएं खाने के लिए जा रही थी. उन्होंने पिंकी को भी कहा साथ जाने के लिए तो उसने कह दिया कमरे में ही खाना खायेगी. जब अन्य छात्राये खाना खाकर लौटी तो पिंकी कमरे में नहीं थी. तभी उन्होने देखा कपड़े सुखाने वाले बगल के कमरे का दरवाजा बंद था. उन्होंने काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी।

जिसके बाद छात्राओं ने कमरे में बने वेंटिलेटर से अंदर झांककर देखा तो पिंकी नीचे फर्श पर पड़ी हुई थी. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल आवासीय विद्यालय प्रबंधन को दी. पिंकी को अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीँ, इसकी सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है. छात्रा के शव को मोर्चुरी में रखा गया है. जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा. पोस्टमार्टम के लिए टीम का गठन किया गया है. छात्रा ने क्यों आत्महत्या की अभी इसका पता नहीं चल पाया है. वहीँ, प्राथमिक जांच में पता चला है छात्रा पंखे में चुन्नी बांधकर फांसी लगा रही थी. लेकिन वो टूट गयी जिससे वो नीचे गिर गयी. फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH