विधायक के बेटे के बंगले से 20 साल की युवती की लाश बरामद , पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश , 28-08-2025 2:41:20 PM
Anil Tamboli
विधायक के बेटे के बंगले से 20 साल की युवती की लाश बरामद , पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर 28 अगस्त 2025 - टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर के बेटे अभियंत सिंह गौर के छतरपुर स्थित सनसिटी कॉलोनी के बंगले से 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। युवती का शव बंगले के पीछे आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। यह घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। आनन-फानन में मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी बुधवार शाम कॉलोनी में काम करने वाली बाइयों के माध्यम से फैल पाई। मामले पर मीडिया द्वारा सवाल किए जाने पर अभियंत सिंह गौर ने बताया कि घटना के समय वे दिल्ली में थे। घर पर उनकी पत्नी और 17 वर्षीय बेटा मौजूद थे जिन्होंने फोन पर उन्हें घटना की सूचना दी।

गौर ने बताया कि मृतका सपना रैकवार उनकी नौकरानी नहीं थी बल्कि बेटी की तरह उनके साथ रह रही थी। सपना उनके घर में बचपन से रह रही थी और उसकी शादी के लिए रिश्ता भी देखा जा रहा था।सपना के पिता स्व. भोला रैकवार उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बेलाताल निवासी थे। घटना के बाद उसकी माँ आईं लेकिन उन्होंने पुलिस को अब तक कोई बयान नहीं दिया है। वहीं पुलिस ने बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त कर लिया है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की बात कह रही है।

फिलहाल पुलिस इस घटना को प्राथमिक तौर पर आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिजनों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सपना की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और राज छिपा है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH