जांजगीर चाम्पा - शिक्षक जनक प्रसाद चौहान बर्खास्त , फर्जी अंकसूची के जरिये कर रहा था नौकरी

जांजगीर चाम्पा , 21/08/2025 9:04:39 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शिक्षक जनक प्रसाद चौहान बर्खास्त , फर्जी अंकसूची के जरिये कर रहा था नौकरी

जांजगीर चाम्पा 21 अगस्त 2025 - जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले सहायक शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलटा का है।

दरअसल सहायक शिक्षक जनक प्रसाद चौहान पर आरोप था कि उन्होंने 12वीं कक्षा की अंकसूची में गलत जानकारी देकर नौकरी हासिल की थी। जनक चौहान द्वारा जमा कराई गई अंकसूची में 306 अंक प्राप्त होना दर्शाया गया था। लेकिन जब शिक्षा मंडल की आधिकारिक सूची से मिलान किया गया, तो उनके वास्तविक अंक केवल 225 पाए गए।

शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराई जांच रिपोर्ट में साफ हुआ कि सहायक शिक्षक ने नौकरी पाने के लिए जाली दस्तावेज का सहारा लिया था। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की ओर से जनक प्रसाद चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

कारण बताओ नोटिस का जवाब देते समय आरोपी शिक्षक अपनी सफाई में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसके बाद विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर जनक प्रसाद चौहान की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH