जांजगीर चाम्पा जिले के रौनक सिंह ने 8वी पास करने में लगाए 126 साल , जाने क्या है मामला

जांजगीर चाम्पा , 19/08/2025 9:29:57 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के रौनक सिंह ने 8वी पास करने में लगाए 126 साल , जाने क्या है मामला

जांजगीर चाम्पा 19 अगस्त 2025 - पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा की अंकसूची में हुई त्रुटि के चलते एक परीक्षार्थी और उसके पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल शिवरीनारायण के धाविका पब्लिक स्कूल में बीते सत्र में कक्षा आठवीं में पढ़ रहे रौनक सिंह की जन्मतिथि 13 फरवरी 2012 है, लेकिन आठवीं की अंकसूची में उसकी जन्मतिथि 30 दिसम्बर 1899 छप गई है। 

इस लिहाज से उस छात्र रौनक सिंह की उम्र अभी 126 साल की है। इस बड़ी त्रुटि के बाद रौनक के पिता हरि राम ने स्कूल वालों को बताया तो स्कूल वालों ने सारी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर पर डालकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हमने सही सही जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भेज दी थी, अंकसूची जांजगीर से बन के आई है और वहीं से सुधरेगी।

अब स्थिति यह है कि नया सत्र आरम्भ हुए दो महीने बीत गए हैं और छात्र की जन्मतिथि में हुई त्रुटि अब तक नहीं सुधरी है। इस बीच बच्चे के पालक कई बार धाविका स्कूल और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर के चक्कर काट चुके हैं।

जांजगीर चाम्पा जिले के रौनक सिंह ने 8वी पास करने में लगाए 126 साल , जाने क्या है मामला

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH