छत्तीसगढ़ - पत्नी को लेने ससुराल गए पति की ससुरालियों ने जमकर की पिटाई , जान बचाकर भागा दामाद

सूरजपुर , 19-08-2025 2:14:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी को लेने ससुराल गए पति की ससुरालियों ने जमकर की पिटाई , जान बचाकर भागा दामाद

सूरजपुर 19 अगस्त 2025 - सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी को ससुराल से विदा कराने आए दामाद की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दामाद की सास, ससुर, पत्नी और साली ने मिलकर पीटाई की है। मारपीट के दौरान दामाद किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़का पारा इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराने सूरजपुर के बड़का पारा इलाके में गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी के साथ-साथ सास, ससुर और साली भी युवक पर टूट पड़े। गुस्साए परिजनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दामाद को परिवार वालों ने घर के आंगन में ही बुरी तरह से पीटा। मारपीट इतनी ज्यादा हो गई कि युवक ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह परिजन मिलकर युवक पर हमला कर रहे हैं।

घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH