किश्तवाड़ आपदा पर बड़ा अपडेट - मलबे से लाश निकलने का सिलसिला जारी , इतने शव हो चुके है बरामद , युद्ध स्तर पर चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

देश , 15/08/2025 7:25:22 AM
Anil Tamboli
किश्तवाड़ आपदा पर बड़ा अपडेट - मलबे से लाश निकलने का सिलसिला जारी , इतने शव हो चुके है बरामद , युद्ध स्तर पर चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर 15 अगस्त 2025 -  किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को भीषण आपदा आ गई। यहां सुदूर पहाड़ी गांव चशोती में बादल फटने से कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। अब भी कई लोग लापता हैं जिनके मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आपदा प्रबंधन के एक शीर्ष अधिकारी मोहम्मद इरशाद ने एएफपी को बताया है कि गुरूवार रात में बचाव कार्य रोके जाने से पहले घटनास्थल से 56 शव बरामद किए गए। इरशाद ने बताया कि करीब 80 लोग लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

इस बीच सेना रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही है। अधिकारियों ने बताया है कि चशोती गांव में सूरज ढलने तक बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के ढेर से करीब 300 लोगों को बाहर निकाल लिया है। इनमें से दर्जनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में CISF के कम से कम 2 जवान भी शामिल हैं। इससे पहले जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती गई और आशंका है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि यह आपदा मचैल माता मंदिर जाने वाले रास्ते के चशोती गांव में दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच आई। हादसे के समय मचैल माता यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। साढ़े नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित मचैल माता मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालु चशोती गांव तक वाहन से पहुंचते हैं, जिसके बाद उन्हें 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है।

चशोती गांव किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर है। यहां श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया एक लंगर इस घटना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई और दुकानों और एक सुरक्षा चौकी सहित कई इमारतें बह गईं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH