जांजगीर चाम्पा - सिलसिलेवार हुई 07 चोरियों का खुलासा , चोरी के समान के साथ 05 चोर गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 14/08/2025 6:55:45 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - सिलसिलेवार हुई 07 चोरियों का खुलासा , चोरी के समान के साथ 05 चोर गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा 14 अगस्त 2025 - सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर टीम और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, सिक्के, मोबाइल एसेसरीज, दो बाईक, एयर पिस्टल, चाकू और ताला तोड़ने के औजार समेत करीब 7 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। बरामद आभूषणों में तीन तोले से ज्यादा सोना और डेढ़ किलो चांदी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम उदयबंद, बिरगहनी, चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम खोखसा, औराईखुर्द और थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करमंदा में चोरी की घटनाएं की थीं। इन मामलों में कुल सात प्रकरण दर्ज थे।

साइबर टीम ने लगभग 200 CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। उसके बाद ग्राम जर्वे में दबिश देकर मुख्य आरोपी महावीर उर्फ खोदू कश्यप और दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों रामकुमार कश्यप उर्फ मोना, आनंद उर्फ प्रभात कश्यप और मंगल पांडे का नाम बताया। सभी को हिरासत में लेकर चोरी का माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में से दुर्गेश नेताम पहले भी चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब गिरोह का इतिहास दर्ज कर रही है और गैंग हिस्ट्रीशीट तैयार कर रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांजगीर चाम्पा - सिलसिलेवार हुई 07 चोरियों का खुलासा , चोरी के समान के साथ 05 चोर गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH