स्वतंत्रता दिवस में आजादी का जश्न के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, 60 से अधिक लोग घायल

देश विदेश , 14/08/2025 10:47:47 AM
Anil Tamboli
स्वतंत्रता दिवस में आजादी का जश्न के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, 60 से अधिक लोग घायल

कराची 14 अगस्त 2025 - पाकिस्तान आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में उस समय बदल गई, जब अंधाधुंध हवाई फायरिंग में कई लोगों को गोली लग गई। अंधाधुंध फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक 8 साल की बच्ची और एक वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। वहीं 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में अब तक 20 से ज्यादा संदिग्धों की गिरफ्तारी की है। ये पूरा मामला कराची शहर का है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, अजीजाबाद में जब एक छोटी बच्ची गली में घूम रही थी तो उसे आकर गोली लगी और उसकी मौत हो गई। वहीं कोरंगी में एक व्यक्ति स्टीफन की मौत होने की पुष्टि हुई है।

आजादी का जश्न मनाने के दौरान फायरिंग की घटनाएं पूरे शहर में हुई हैं। यहां अजीजाबाद में एक बच्ची को गोली लगी और कोरंगी में स्टीफन नाम के शख्स की भी गोली लगने से मौत हुई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शहर भर में हुई इन घटनाओं में कम से कम 64 अन्य लोग घायल हुए है। अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं को लापरवाही का नतीजा बताते हुए खतरनाक बताया है। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील भी की गई है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, कराची के कई इलाकों में फायरिंग की घटना दर्ज की गई। इनमें लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर जैसे मुख्य तौर से इलाके हैं। वहीं शरीफाबाद, नॉर्थ नाज़िमाबाद, सुरजानी टाउन, जमान टाउन और लांधी जैसे इलाके भी इससे प्रभावित हुए हैं।

इस फायरिंग में घायल हुए लोगों को सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी ले जाया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से 20 से अधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी की है। उनके पास से आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने कहा है कि उनकी कार्रवाई जारी है और जो भी लोग इस हवाई फायरिंग में शामिल होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH