छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित टैंकर ने स्कुटी सवार बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौत

दुर्ग , 13-08-2025 9:42:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित टैंकर ने स्कुटी सवार बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौत

दुर्ग 13 अगस्त 2025 - भिलाई शहर में कोसानगर टोल प्लाजा के पास शाम करीब 6 बजे स्कूटी और टैंकर के बीच हुए भीषण टक्कर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान सेक्टर-10 निवासी मनिंदरजीत कौर (उम्र 60 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनिंदरजीत कौर अपने पति के साथ स्कूटी क्रमांक CG 07 CF 9572 से सुपेला से नेहरूनगर की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे कोसानगर टोल प्लाजा के पास पहुंचीं, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला संतुलन खो बैठीं और सड़क के दाहिने ओर टैंकर की तरफ गिर पड़ीं। गिरने के दौरान मनिंदरजीत कौर टैंकर के पिछले पहिये के नीचे आ गईं। जब तक ड्राइवर ब्रेक लगा पाता, टैंकर का पहिया दो बार और घूम चुका था, जिससे महिला की पसलियां और पैर बुरी तरह कुचल गए।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद महिला की चीख सुनकर लोग दौड़े, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी चला रहे उनके पति भी हादसे में चोटिल हो गए। उन्हें सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिर और हाथ में चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से वाहन चलाने का है। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और ड्राइवर से पूछताछ जारी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक करने का प्रयास बताई जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH