खाटू श्याम से दर्शन कर आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार , 07 बच्चो सहित 10 लोगो की मौत

देश , 13/08/2025 11:47:52 AM
Anil Tamboli
खाटू श्याम से दर्शन कर आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार , 07 बच्चो सहित 10 लोगो की मौत

राजस्थान 13 अगस्त 2025 - राजस्थान के दौसा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को जयपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर वापस आने के दौरान श्रद्धालुओं का पिकअप ट्रक दौसा में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिकअप में सवार 7 बच्चों की मौत हो गई और 3 महिलाओं की भी जान चली गई।

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह श्रद्धालुओं का पिकअप ट्रक खाटू श्याम की तरफ से आ रहा था। इस दौरान दौसा में एक बड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 7 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी सागर राणा ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर से आ रहे श्रद्धालुओं के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। अब तक 10 लोगों के मौत होने की खबर है। इस हादसे में घायल हुए करीब 7-8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH