सक्ती - गौ सेवक मयंक सिंह ठाकुर की सक्रियता से पकड़ा गया गौ तस्कर हीरालाल यादव उर्फ गदा 

सक्ती , 11-08-2025 9:37:05 PM
Anil Tamboli
सक्ती - गौ सेवक मयंक सिंह ठाकुर की सक्रियता से पकड़ा गया गौ तस्कर हीरालाल यादव उर्फ गदा 

सक्ती 11 अगस्त 2025 - सक्ती के गौ सेवक मयंक सिंह ठाकुर की सक्रियता से ना सिर्फ 09 गौ वंश बूचड़ खाने में कत्ल होने से बचे बल्कि नवापारा खुर्द निवासी गौ तस्कर हीरालाल यादव उर्फ गदा भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। सक्ती पुलिस ने गौ तस्कर हीरालाल यादव उर्फ गदा के खिलाफ धारा 351(3) BNS तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु निवारण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) (क), 11(1) (ध) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पीकअप क्रमांक OD 12 AJ 2593 कीमत 12 लाख , बिना नंबर की HF डीलक्स बाईक कीमत 40 हजार और एक नग एण्ड्रोईड मोबाईल कीमत 10 हजार कुल जुमला  12 लाख 50 हजार रूपये का सामान जप्त किया है।

दरअसल मयंक सिंह ठाकुर अध्यक्ष गौ सेवा समिति सक्ती ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की रात्रि में सूचना मिली कि नावापारा खुर्द में राईस मिल के पीछे कुछ गौ तस्कर गौ वंश को पीकअप में चढा रहे है इस सूचना पर गौ रक्षक समिति के अन्य लोगो पहुंच कर देखे कि गौवंशो को हीरालाल यादव उर्फ गदा एवं अपने अन्य साथियों के साथ पीकअप में जबरन पकड-पकड कर चढा रहे थे।

जब मयंक सिंह ठाकुर ने पुलिस और समिति के लोगों को बुलाने की बात कही तब सभी तस्कर पीकअप और उसमे भरे हुए 09 गौवंशो को छोड़कर फरार हो गये। इस दौरान 01 गौवंश की मृत्यु हो गयी। मयंक सिंह की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

SP अंकिता शर्मा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में फरार आरोपी हीरालाल यादव एवं उनके साथियों की पता तलाश की जा रही थी इसी दौरान आरोपी हीरालाल यादव उर्फ गदा को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर पीकप क्रमांक  OD 12 AJ 2593 में गाय बैलों को तस्करी हेतु भरना तथा जिस कारण  से ही 01 गाय की मृत्यु होना स्वीकार किया।

उक्त कार्यवाही में सक्ती थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में ASI संतोष पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण राठौर, आरक्षक अलेक्सीयुस मिंज, बृज मोहन नेताम और गोपाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH