सक्ती - नाबालिगों के साथ मिलकर बाईक चोरी करने वाला वीरेन्द्र महंत गिरफ्तार , 03 बाईक बरामद

सक्ती , 06-08-2025 7:22:45 PM
Anil Tamboli
सक्ती - नाबालिगों के साथ मिलकर बाईक चोरी करने वाला वीरेन्द्र महंत गिरफ्तार , 03 बाईक बरामद

सक्ती 06 अगस्त 2025 - सक्ती पुलिस ने बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी सहित दो किशोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 03 बाईक बरामद किया है।

सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सेंदुरी थाना जैजैपुर निवासी मनीष तेंदुलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03 अगस्त 2025 को प्रयोग शाला परिचालक का परीक्षा दिलाने सक्ती आया था यँहा स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने भारत माता मुर्ती के पास अपनी बाईक स्पेलेण्डर क्रमांक CG 11 CF 6692 को खड़ा कर परीक्षा दिलाने चला गया। परीक्षा दिलाकर 01ः30 बजे वापस आया तो देखा की उसकी बाईक गायब थी।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर सक्ती थाने में अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 303 (2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बाईक की पतासाजी की जा रही थी कि पतासाजी के दौरान परसदा खुर्द निवासी विरेन्द्र महंत से संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि दो 02 विधि से संघर्षरत् बालकों के साथ मिलकर बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं।

आरोपी ने यह भी बताया कि एक माह माह पहले बुधवारी बाजार सक्ती से भी 02 बाईक चोरी कर रेस्ट हाउस सक्ती के पास छुपाकर रखा हुआ है। गवाहो के सामने तीनो बाईक को बरामद किया गया। मामले में एक से अधिक आरोपी शामिल होने से BNS की धारा 3(5) जोड़ी गई। 

आरोपी विरेन्द्र महंत को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा प्रकरण के अन्य 02 विधि से संघर्षरत बालक नाबालिक होने पर माननीय किशोर बोर्ड जांजगीर के समक्ष पेश कर बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में सक्ती थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में ASI एंथोनी एक्का, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन ,संजीव शर्मा , आरक्षक यादराम चन्द्रा, जोगेश राठौर और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH