कलयुगी बेटा ने की माँ की हत्या , हत्या करने के लिए पहले माँ को कुँए में धक्का दिया उसके बाद किया ,,

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 09-12-2020 6:38:11 PM
Anil Tamboli
कलयुगी बेटा ने की माँ की हत्या , हत्या करने के लिए पहले माँ को कुँए में धक्का दिया उसके बाद किया ,,
गौरला-पेंड्रा-मरवाही 09 दिसम्बर 2020 - एक युवक ने अपनी मां को कुएं में धकेल दिया। फिर मौत की संतुष्टि के लिए ऊपर से ईंटें भी फेंक कर मारी। इसके बाद हादसे का रूप देने के लिए शव को बाहर निकाला और खाट पर लिटा दिया। पूरी घटना को महिला के नातिन ने देख लिया और मामला खुल गया। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते युवक ने अपनी मां की हत्या की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रटगा बरटोला निवासी पुरुषोत्तम सेंदराम की शादी लल्ली बाई से हुई थी। उससे कोई औलाद नहीं हुई तो पुरुषोत्तम ने चंदन बाई से शादी कर ली। इसके बाद चंदन बाई से बेटा चंद्रिका हुआ। पिता के दूसरी शादी का कारण पता चला तो लल्ली बाई से चंद्रिका नफरत करने लगा। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लल्ली बाई बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान चंद्रिका भी पहुंच गया।

बाड़ी में काम कर रही थी, तभी कुएं में दिया धक्का

आरोप है कि चंद्रिका ने लल्ली बाई को पीछे से कुंए में धक्का दे दिया। फिर ऊपर से ईंटें फेंककर मार डाला। इसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अपने साथी रूप सिंह की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला और खाट पर लिटा दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। पूरी घटना को कुएं के पास खड़े नाती अशोक ने देखा और चंदन बाई को बताया। अगले दिन पुरुषोत्तम लौटा तो उसे हत्या की जानकारी हुई।

पुलिस ने जंगल में घेरकर आरोपियों को पकड़ा

इसके बाद पुरुषोत्तम सुबह करीब 8 बजे बाड़ी में पहुंचा तो शव खाट पर पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। इस बीच आरोपियों के जंगल में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH