पूर्व कांग्रेस विधायक के घर पर पिस्टल से गोली मारकर युवती ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश , 30-07-2025 12:52:06 AM
Anil Tamboli
पूर्व कांग्रेस विधायक के घर पर पिस्टल से गोली मारकर युवती ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

सतना 30 जुलाई 2025 - सतना जिले के चित्रकूट थानांतर्गत चौबेपुर में मंगलवार को एक युवती ने पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी के घर में खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती ने पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को दाहिनी कनपटी में गोली मारी।

पुलिस के अनुसार सुमन निषाद (19) पुत्री स्वर्गीय अर्जुन निषाद निवासी कटरा गुदर, थाना कोतवाली कर्वी, जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश अपनी मां के साथ विधायक के घर में काम करती थी। उसने विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका सुमन की शादी हाल ही में तय हुई थी। वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। युवती के पिता की पूर्व में करंट लगने से मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह अपनी विधवा मां के साथ पूर्व विधायक के घर में घरेलू कार्य करती थी।

इस मामले में पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी का कहना है कि मृतका हमारे यहां वर्षों से काम कर रही थी। उसे पता था कि कौन सा सामान कहां रहता है। पिस्टल लाइसेंसी है बाकी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH