छत्तीसगढ़ - DSP सहित पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार , जाने क्या है मामला..

बिलासपुर , 29/07/2025 6:10:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - DSP सहित पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार , जाने क्या है मामला..

बिलासपुर 29 जुलाई 2025 - बिलासपुर जिले में अंतरजातीय विवाह को लेकर एक पुलिस अधिकारी के परिवार को सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। सरगुजा संभाग में पदस्थ DSP मेखलेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरे समाज की युवती से विवाह किया था, जिसके बाद उनके गांव के कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया। मामला कोटा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

परेशान होकर परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद कोटा थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP अर्चना झा ने जांच की। उन्होंने बताया कि DSP मेखलेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर जांच की गई, जिसमें यह बात सामने आई कि कुछ लोग उन्हें सामाजिक रूप से बहिष्कृत करने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत को सत्य पाए जाने पर वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र पाल समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक DSP मेखलेंद्र प्रताप सिंह ने हाल ही में सामाजिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दूसरे समाज की युवती से विवाह किया था। इस विवाह को लेकर गांव के कुछ लोगों ने विरोध जताया और परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। यही नहीं, गांव में मौजूद परिजनों को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाने लगा।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर सामाजिक कुरीतियों और जातिवाद की मानसिकता को उजागर कर दिया है, जिसमें एक कानून के रखवाले को भी सामाजिक अन्याय का शिकार होना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH