जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की चकरभाठा में हत्या , 01 लाख रुपए में दी गई थी हत्या की सुपारी

बिलासपुर , 25/07/2025 12:52:57 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की चकरभाठा में हत्या , 01 लाख रुपए में दी गई थी हत्या की सुपारी

बिलासपुर 25 जुलाई 2025 - चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने न केवल मृतक की पहचान की, बल्कि हत्या में शामिल चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह हत्या मृतक की पत्नी, सास और साढ़ू द्वारा मिलकर की गई थी। सभी आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है।

घटना 17 जुलाई 2025 को सामने आई, जब हिर्री माइंस क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया था। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो गया कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने घटना स्थल के आसपास के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी इनपुट एकत्र किए। इसके आधार पर मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले (24 वर्ष), निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई। मृतक वर्तमान में तिफरा थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के कालिका नगर में रह रहा था।

जांच में सामने आया कि साहिल ने वर्षा खुंटे नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद साहिल की शराब की लत और मारपीट से परेशान होकर वर्षा ने अपनी मां सरोजनी खुंटे, भाई राजाबाबू खुंटे और उसके दोस्त विकास आदिले के साथ मिलकर साहिल की हत्या की साजिश रच डाली। योजना के तहत 1 लाख रुपये की सुपारी तय की गई, जिसमें 8000 रुपये की एडवांस राशि भी दे दी गई थी।

घटना वाले दिन आरोपी राजाबाबू और विकास ने साहिल को पल्सर क्रमांक CG11 BJ 1748 में बैठाकर हिर्री माइंस ले गए, जहां तीनों ने शराब पी। नशा अधिक होने पर दोनों आरोपियों ने पास पड़े पत्थर से साहिल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए साहिल के चेहरे को कुचल दिया गया और लाश को घटनास्थल पर फेंक कर फरार हो गए।

जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की चकरभाठा में हत्या , 01 लाख रुपए में दी गई थी हत्या की सुपारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH