एक और प्लेन हादसा - लैंडिंग से पहले AN-24 विमान हुआ क्रैश , 49 लोगों की मौत की खबर , रेस्क्यू जारी

देश विदेश , 24/07/2025 3:10:14 PM
Anil Tamboli
एक और प्लेन हादसा - लैंडिंग से पहले AN-24 विमान हुआ क्रैश , 49 लोगों की मौत की खबर , रेस्क्यू जारी

मास्को 24 जुलाई 2025 - रूस के अमूर क्षेत्र में गुरुवार को AN-24 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे और 6 क्रू-मेंबर भी शामिल हैं। विमान ने ब्लागोवेशचेंस्क से उड़ान भरी थी। वह रूस-चीन सीमा के पास स्थित टिंडा की ओर जा रहा था, लेकिन निर्धारित लैंडिंग से कुछ समय पहले ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस फ्लाइट को साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस संचालित कर रही थी।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' के अनुसार, विमान में कथित तौर पर हवा में ही आग लग गई और वह रडार से गायब हो गया। इसके बाद रेस्क्यू हेलीकॉप्टर्स ने टिंडा से लगभग 16 किलोमीटर दूर एक सुदूर पहाड़ी पर जलते हुए मलबे का पता लगाया।

अमूर सेंटर ऑफ सिविल डिफेंस एंड फायर सेफ्टी के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया, "जब एक MI-8 खोजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल के ऊपर से उड़ा, तो कोई भी यात्री जीवित नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई। एक प्रवक्ता ने कहा, "रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद कठिन हो गया है, क्योंकि हादसा एक खड़ी और दुर्गम ढलान पर हुआ है।" इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां भी राहत कार्य में बड़ी बाधा बन रही हैं।

घने टैगा जंगल और दलदली जमीन ने बचाव दलों के लिए घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि विमान ने क्रैश होने से पहले कोई भी 'डिस्ट्रेस सिग्नल' नहीं भेजा, जिससे यह सवाल और गहरा गया है कि आखिर विमान में अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसकी भनक तक नहीं लगी।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एएन-24 विमान टिंडा हवाई अड्डे पर उतरने के लिए दूसरी बार प्रयास कर रहा था, तभी वह रडार से गायब हो गयाफार ईस्टर्न ट्रांसपोर्ट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के जांचकर्ताओं ने इस हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही हादसे का कारण पता चल पाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH