छत्तीसगढ़ - किसान से 10 हजार की रिश्वत लेना प्रधान आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड

बिलासपुर , 24/07/2025 2:51:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - किसान से 10 हजार की रिश्वत लेना प्रधान आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड

बिलासपुर 24 जुलाई 2025 - बिल्हा थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर कार्रवाई के नाम पर एक किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एसपी ने एक हवलदार को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

दरअसल 19 जुलाई को बिल्हा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम केसला में मौली मंदिर के पास जुए का फड़ चल रहा है। इस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और पांच लोगों को पकड़ लिया। इनमें एक नाम रवि प्रकाश कौशिक का भी जोड़ा गया जो चिचिरदा का रहने वाला है। 

जिसके बाद  रवि कौशिक ने SSP रजनेश सिंह से शिकायत की थी कि वह उस दिन दोपहर में अपने खेत में दवाई छिड़क रहा था। अपनी इलेक्ट्रिक बाइक उसने मौली चौक के पास खड़ी की थी। उसी दौरान पुलिस उसकी बाइक जब्त करके ले जाने लगी। जब उसे इसकी जानकारी मिली, तो वह खेत से मौके पर पहुंचा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे भी पकड़कर थाने ले जाकर जुआ एक्ट में आरोपी बना दिया।

रवि कौशिक का आरोप है कि पुलिसवालों ने उससे पहले 20 हजार रुपए मांगे। जब उसने इतनी रकम देने से मना किया, तो उसे कार्रवाई से बचाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई। मजबूरी में रवि को नजदीकी च्वाइस सेंटर से पैसे निकालकर देना पड़ा। पैसे देने के बाद भी पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा और केस में आरोपी बना दिया।

शिकायत के साथ रवि कौशिक ने च्वाइस सेंटर से पैसे निकालने की रसीद भी दी है। शिकायत को गंभीर मानते हुए SSP ने तत्काल प्रधान आरक्षक बलराम विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH