उड़ान भरने के कुछ देर बाद डेल्टा एयर लाइन्स की फ़्लाइट DL446 के इंजन में लगी आग , हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली , 20/07/2025 12:06:05 PM
Anil Tamboli
उड़ान भरने के कुछ देर बाद डेल्टा एयर लाइन्स की फ़्लाइट DL446 के इंजन में लगी आग , हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली 20 जुलाई 2025 - लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अटलांटा जा रही डेल्टा एयर लाइन्स की फ़्लाइट DL446 शुक्रवार को टेकऑफ के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फ्लाइट को ऑपरेट कर रहा 24 साल पुराना बोइंग 767-400 (रजिस्ट्रेशन N836MH) जैसे ही एयरपोर्ट से रवाना हुआ, उसके बाएं इंजन में आग की लपटें देखी गई।

Aviation A2Z की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट्स ने उड़ान के दौरान इंजन में आग के संकेत देखे. जमीन से ली गई वीडियो फुटेज में विमान के बाएं इंजन से आग की लपटें निकलती नजर आईं स्थिति को गंभीर समझते हुए पायलट्स ने तुरंत इमरजेंसी डिक्लेयर की और Air Traffic Control (ATC) से कोऑर्डिनेट कर विमान को वापस लाने का निर्णय लिया।

विमान पहले प्रशांत महासागर की दिशा में गया, फिर डाउनी और पेरामाउंट इलाकों के ऊपर से घूमते हुए वापसी की. इस दौरान विमान की ऊचाई और स्पीड स्थिर बनी रही और सभी सेफ्टी चेकलिस्ट्स को फॉलो किया गया. लैंडिंग के वक्त इमरजेंसी क्रूज पहले से तैयार थे. उन्होंने पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया. अच्छी बात ये रही कि फ्लाइट में मौजूद किसी भी पैसेंजर या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं पहुंची।

BBC से बात करते हुए डेल्टा के प्रवक्ता ने कहा, “डेल्टा फ्लाइट 446 ने बाएं इंजन में समस्या के संकेत के बाद उड़ान के थोड़ी देर बाद लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर वापसी की." पैसेंजरों ने बताया कि कैप्टन ने उन्हें सूचित किया था कि फायर टीम इंजन की जांच कर रही है. Federal Aviation Administration (FAA) ने इंजन में आग लगने की इस घटना की जांच शुरू कर दी है. यह विमान General Electric CF6 इंजन से चलता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH