स्पेसल कोर्ट ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 05 दिन की कस्टोडियल रिमांड में भेजा

रायपुर , 18-07-2025 8:37:29 PM
Anil Tamboli
स्पेसल कोर्ट ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 05 दिन की कस्टोडियल रिमांड में भेजा

रायपुर 18 जुलाई 2025 - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राज्य के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद ED ने उन्हें रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया जहां पूछताछ के लिए पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड में भेज दिया गया है। कोर्ट में रिमांड आवेदन पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई।

बता दें कि चैतन्य बघेल को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ED सूत्रों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 19 के तहत यह गिरफ्तारी की गई क्योंकि ताजा छापेमारी के दौरान चैतन्य बघेल जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा वहीं कांग्रेस समर्थकों की भीड़ भी जुट गई थी।

इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि आज चैतन्य का जन्मदिन है और इस दिन उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया है। ED इससे पहले भी इस मामले में कई अफसरों और कारोबारियों से पूछताछ कर चुकी है और अब चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को इस जांच में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH