आज का राशिफल , दिनांक 18 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 18-07-2025 2:06:55 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 18 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 18 जुलाई 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 18 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 18 जुलाई 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क।

मेष राशि - आप मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। घर में कुछ बदलाव आपको इमोशनल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि - आज आपकी सेहत खराब हो सकती है, सतर्क रहें। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में बिजी रखें। धन संचय का विचार कर सकते हैं। लॉन्गटर्म के लिए निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसायियों को नई डील मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि - आज आपको कार्यस्थल पर नई भूमिका अदा करने का मौका मिल सकता है। आपके आइडिया से सीनियर्स प्रभावित होंगे। विवाहित जातकों को बच्चों की शिक्षा पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। परिवार की स्थिति सामान्य नहीं रहेगी जैसा आप सोच रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि - आज आपके किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम से प्रभावित हो सकता है। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे।

सिंह राशि - आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई मसला आज सुलझ सकता है। नई चीजों पर फोकस करें और अपने सबसे अच्छे दोस्तों से मदद लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में विस्तार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि - आज घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी समाचार से परिवार को सरप्राइज मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि - आज कुछ कार्यों में आपको तुरंत एक्शन लेने की जरूरत होगी। सफलता पाने के लिए समय के साथ अपने विचारों को बदलें। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकता है।

वृश्चिक राशि - अपने विचार जाहिर करने में संकोच न करें। आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें क्योंकि यह केवल आपकी समस्या को मुश्किल बना सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में विस्तार हो सकता है।

धनु राशि - सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको वित्तीय लाभ होगा। आपके परिवार के साथ सोशल एक्टिविटी करने का मौका मिल सकता है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को रिवार्ड मिल सकता है। शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

मकर राशि - आज सेहत के लिहाज से दिन खास रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। कामकाज में तरक्की हो सकती है। हालांकि जीवनसाथी के साथ को लेकर चिंता हो सकती है। धन का निवेश बहुत सोच-समझकर करें।

कुंभ राशि - आज दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से कुछ व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। आय के नए सोर्स बनेंगे। लव लाइफ में सुधार होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि - आज का दिन आर्थिक रूप से बाकी दिनों की तुलना में बेहतर साबित होगा और आप पर्याप्त धन कमाएंगे। रिश्तों की नई शुरुआत हो सकती है। नए उद्यम आकर्षक होंगे और अच्छे रिटर्न का वादा करेंगे। आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपके साथ कुछ समय बिताने की जिद कर सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH