जांजगीर चाम्पा में 4 बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से शपथपत्र में मांगा जवाब

बिलासपुर , 15/07/2025 12:17:54 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा में 4 बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से शपथपत्र में मांगा जवाब

बिलासपुर 15 जुलाई 2025 - जांजगीर चाम्पा जिले के भैंसतरा गांव में तालाब में डूबकर चार मासूम बच्चों की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति विभु दत्त गुरु की डबल बेंच ने मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज करते हुए राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत शपथपत्र के माध्यम से जवाब देने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

यह दर्दनाक घटना 12 जुलाई को जांजगीर-चांपा जिले के बलोदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में हुई, जहां स्कूल से लौटने के बाद तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान पुष्पांजलि श्रीवास (8 वर्ष), तुषार श्रीवास (5 वर्ष), ख्याति केंवट (6 वर्ष) और अंबिका यादव (6 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद भोजन कर खेलने के लिए बाहर निकले थे। इस दौरान वे गांव के एक तालाब में नहाने चले गए, जहां गहराई का अंदाजा न लगने के कारण सभी डूब गए। 

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “कितनी गलत बात है कि स्कूल से लौटते वक्त चार बच्चे पानी में डूब जाते हैं। यह केवल परिवार की नहीं, सरकार की भी जिम्मेदारी है।” हाईकोर्ट ने इस मामले के अलावा कांकेर जिले की एक घटना पर भी संज्ञान लिया, जहां स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नाला पार कर स्कूल जाने की मजबूरी का मामला मीडिया में आया था।

हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला सार्वजनिक सुरक्षा, बच्चों के जीवन और शिक्षा से जुड़ा हुआ है, जिसमें सरकार की लापरवाही स्पष्ट झलकती है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह मुख्य सचिव के माध्यम से व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल कर बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH