छत्तीसगढ़ में बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने इन 6 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर , 14-07-2025 9:25:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने इन 6 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर 14 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ के उत्तर जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, कोरबा, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में फ्लड अलर्ट जारी किया है. राज्य में मानसून सीजन के दौरान यह दूसरी बार है जब मौसम विभाग ने बाढ़ को लेकर चेतावनी दी है. निचले और तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

दक्षिण-पूर्वी गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. इसके बाद वर्षा में कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में बना अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में वर्षा की गतिविधि तेज हुई है. अगले 24 घंटों में इसका प्रभाव विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।

15 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है. उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

16-17 जुलाई: कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अलर्ट रहें, विशेषकर निचले और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग. किसान, यात्री और दैनिक गतिविधियों में लगे लोगों को बारिश की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH