पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

देश , 10/07/2025 1:04:15 AM
Anil Tamboli
पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

कोलकाता 10 जुलाई 2025 - हुगली जिले के गोघाट थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी पत्नी ने पहले पति को एक शराब के अड्डे पर बुलाया और फिर वहीं अपने प्रेमी से उसका गला घोंटकर कत्ल करवा दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला मीता दास और उसका प्रेमी तापस दास लंबे समय से अवैध संबंध में थे. मृतक वरुण दास इस रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद मीता ने किसी को शक न हो, इसके लिए अपने पति के लापता होने का ड्रामा शुरू किया. वह थाने जाकर पति की तलाश का नाटक भी करती रही, जबकि अंदर ही अंदर वह प्रेमी के साथ आराम की जिंदगी बिता रही थी।

इस दौरान जब नाबालिग बेटी को इस खौफनाक सच्चाई की भनक लगी, तो मीता ने उसे भी जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया. घटना का खुलासा तब हुआ जब राजग्राम के जंगलों से सड़ा-गला शव बरामद हुआ और मृतक की पहचान वरुण दास के रूप में हुई।

जांच के बाद पुलिस ने मीता और तापस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. परिजनों का आरोप है कि मीता एक साल पहले भी तापस के साथ घर छोड़कर भाग चुकी थी, लेकिन कुछ समय बाद लौट आई थी. तभी से उसने पति को हटाने की योजना बनाई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH