कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बस पलटी , हादसे में 08 लोगो की मौत , CM ने जताया दुःख

देश , 07/07/2025 9:54:59 PM
Anil Tamboli
कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बस पलटी , हादसे में 08 लोगो की मौत , CM ने जताया दुःख

होशियारपुर 07 जुलाई 2025 - पंजाब के होशियारपुर में हुए दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दसूहा के गांव सगरा के पास एक निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। दसूहा -हाजीपुर रोड पर कार से टक्कर के बाद बस पलट गई। बस में लगभग 40 सवारियां थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सगरा अड्डा के पास कार से टक्कर हुई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद वहां स्थानीय लोग जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल रवाना किया। बस के अंदर कई लोग फंसे थे। जैसे-तैसे करके उन लोगों को बाहर निकाला गया।

बाद में जेसीबी मशीन के जरिए बस को सीधा किया गया। हादसे में अब तक करीब 8 लोगों की मौत की जानकारी है, जिनमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि करीब 30 लोगों को घायल अवस्था में दसूहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है। मान ने एक्स पोस्ट में कहा, 'आज जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सवारियों से भरी एक मिनी बस और कार की आपसी टक्कर हुई है। इस हादसे में कई लोगों की दुखद मृत्यु की खबर मिली है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद करने के निर्देश दिए और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा के आगे प्रार्थना करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH