छत्तीसगढ़ में पकड़ाया इंटरनेशनल ऑनलाइन ठग गिरोह, विदेश के लोगों को फंसाते थे जाल में, दो महिला सहित 9 गिरफ्तार

दुर्ग , 06-07-2025 11:03:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में पकड़ाया इंटरनेशनल ऑनलाइन ठग गिरोह, विदेश के लोगों को फंसाते थे जाल में, दो महिला सहित 9 गिरफ्तार

दुर्ग 06 जुलाई 2025 - दुर्ग पुलिस ने इंटरनेशनल ऑनलाइन ठग गिरोह को गिरफ्तार किया है। जिसमें सात पुरुष सहित दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी यूएस और कनाडा के लोगों को जाल में फंसा कर उनसे हजारों डॉलर की ठगी किया करते थे।

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग के भिलाई के चौहान टाउन के फ्लैट नंबर B2 में एक अंतरराष्ट्रीय ठगों का गिरोह संचालित हो रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली इसके बाद पुलिस ने फौरन एक टास्क टीम बनाकर चौहान टाउन के B2 फ्लैट में छापा मार कार्यवाही की। जिसमें 7 पुरुष और दो महिलाएं मौके से गिरफ्त में ली गई। सभी से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए ठगी का तरीका भी बताया।

वहीं आरोपियों का मुख्य सरगना अर्जुन शर्मा एक होटल में रुका हुआ था। जिसे आरोपियों की निशान देही पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बता दें कि दुर्ग पुलिस को इस छापेमारी के दौरान फर्जी इंटरनेशनल मोबाइल नंबर के माध्यम से यूएसए और कनाडा के नागरिकों के मोबाइल और कंप्यूटर में वायरस बग भेज कर वायरस को हटाने के लिए टेलीग्राम ग्रुप का उपयोग किया जाता था। जिसमें लोगों को वायरस हटाने के लिए उन्हें जाल में फंसाया जाता और 80 से लेकर 200 डॉलर तक ऐंठ लिए जाते थे। ठगों द्वारा यह सभी डॉलर ई वॉलेट में लिए जाते थे। ई वॉलेट में डॉलर आने के बाद उसे क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से अर्जुन शर्मा के अकाउंट मे भेजा जाता था।

इसके एवज में अर्जुन शर्मा कस्टमर केयर में काम करने वाले सभी लोगों को 25 से 30 हजार रुपए सैलरी दिया करता था। सभी आरोपी मेघालय शिलांग बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 12 कंपनियों के लैपटॉप 14 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल इंटरनेट वाई-फाई राउटर दर्जनो बैंकों के अकाउंट डिटेल पासबुक और एटीएम, क्रेडिट कार्ड भी बरामद किए गए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH