जांजगीर चाम्पा - स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्या एन.जे. एक्का निलंबित , लगे थे यह आरोप

जांजगीर चाम्पा , 05/07/2025 11:16:27 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्या एन.जे. एक्का निलंबित , लगे थे यह आरोप

जांजगीर चाम्पा 05 जुलाई 2025 - पामगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्या एन.जे. एक्का को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में अटैच किया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

जानकारी के अनुसार, प्राचार्या एन.जे. एक्का पर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि स्कूल में बच्चों के प्रवेश के नाम पर 15,000 से 20,000 रुपये वसूले गए और टाई-बेल्ट के नाम पर प्रत्येक छात्र से 300 रुपये लिए गए।

इस पर शिक्षा विभाग ने एक सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में आरोप सत्य पाए गए। रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल एक सरकारी योजना के तहत संचालित होता है, जहां प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होता है। इसके बावजूद प्राचार्य ने शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए छात्रों व उनके अभिभावकों से पैसे वसूले, जो कि एक गंभीर अनियमितता है।

प्रकरण को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने प्राचार्या एक्का के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया और तत्काल प्रभाव से DEO कार्यालय में अटैच कर दिया है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH