सक्ती के तीन युवक साथियों के साथ गिरफ्तार , सायबर ठगों को बैंक एकाउंट देते थे किराए पर

जांजगीर चाम्पा , 04-07-2025 8:52:49 PM
Anil Tamboli
सक्ती के तीन युवक साथियों के साथ गिरफ्तार , सायबर ठगों को बैंक एकाउंट देते थे किराए पर

जांजगीर चाम्पा 04 जुलाई 2025 - जिला पुलिस ने सायबर ठगों को किराए पर बैंक एकाउंट देने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सक्ती जिले के तीन युवक शामिल है। इन खाता धारकों के खिलाफ पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान जैसे और अन्य कई राज्य से समन्वय पोर्टल पर सायबर ठगी की शिकायत मिली थी। आरोपियों के खाते में कुल 31 लाख 49 हजार 312 रुपए का सायबर ठगी का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है।

आरोपियों ने कमीशन के आधार पर अपना खाता किराया में दिया था। आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमाक 259/2025 धारा 317(2),317 (4),317 (5), 111 (बी) 3 (5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम..

01. भोलाराम कुम्हार  उम्र 29 साल निवासी किकिरदा थाना बिर्रा जिला सक्ती

02. लखन लाल सुल्तान उम्र 30 साल निवासी सारसडोल थाना मालखरौदा जिला सक्ती

03. सुरेश साहू उम्र 27 साल निवासी रनपोटा थाना मालखरौदा जिला सक्ती

04. गिरधारी लाल कुम्हार उम्र 35 साल निवासी शिवरीनारायण  जिला जांजगीर चांपा

05. हरिहर कामले  उम्र 32 साल निवासी खरौद  थाना शिवरीनारायण

06. रामभरोस यादव  उम्र 26 साल निवासी पडरिया थाना शिवरीनारायण।

सभी 06 खाता धारक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया भोला राम निवासी किकिरदा के द्वारा बताया गया कि वह लखन लाल सुल्तान निवासी सारसडोल जिला सक्ती के कहने पर कमीशन के आधार पर अपना खाता दिया था लखन लाल सुल्तान से पूछताछ पर बताया कि वह एजेंट के रूप में काम कर रहा था। लखन लाल सुल्तान का काम खाता संग्रह कर देना रहता था जिसके एवज में 12 से 15 हजार रुपए हर खाता के पीछे मिल रहा था लखन लाल सुल्तान के द्वारा लगभग 10-15 लोगों का खाता गांधी शान्डे को दिया था। वर्तमान में गांधी शान्डे रायगढ़ जेल में सायबर ठगी में मामले में बंद है।

उपरोक्त गिरफ्तार 6 आरोपियों के खाता का अवलोकन किया गया जो कई राज्यों के व्यक्तियों के द्वारा सायबर ठगी का रिपोर्ट करना पाया गया जो लाखों रुपए का सायबर ठगी का पैसा उक्त खाता में जमा होना पाया गया है, उक्त खाता को होल्ड लगा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH