आज का राशिफल , दिनांक 04 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 04-07-2025 1:34:11 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 04 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 04 जुलाई 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 4 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 4 जुलाई 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क।

मेष राशि - आज आपकी सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपके पास एक्स्ट्रा एनर्जी होगी जो आपको अपने कार्यों में सफलता पाने में मदद करेगी। आज रिश्तों में सुधार होगा। बातचीत आज आपका मजबूत पक्ष रहेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा।

वृषभ राशि - आज आपको नकारात्मक लोगों की संगति से दूर रहने की जरूरत है। अपनों का साथ मिलेगा। आज का दिन आपको नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मामले में आपको गलत समझे जाने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। बेकार के विवादों में न पड़ें।

मिथुन राशि - आज आपको बच्चों के साथ समय बिताना एक नया अनुभव प्रदान करेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग से धन लाभ की संभावना है। प्यार में आप लकी रहने वाले हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपनी परफॉर्मेंस से सीनियर्स का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि - आज आपको अपना आपा नहीं खोना चाहिए। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। कार्यस्थल पर एक अच्छा दिन बिताएंगे। आज छात्र प्यार की फीलिंग्स में डूबे रहेंगे, जिससे उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है।

सिंह राशि - आज बहुत ज्यादा चिंता और तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। आप आपको निराशा से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य की बात के कारण मूड खराब हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। आज अपनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। रोमांचक दिन है क्योंकि आपके प्रिय का फोन आएगा। कार्यस्थल पर चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं।

कन्या राशि - मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए आज दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करें। आज आपके धन की बचत करने की आदत किसी परेशानी से बाहर निकाल सकती है। खर्चों पर रोक लगाएं। शाम के लिए कुछ रोमांचक योजना बनाएंगे। यात्रा रोमांटिक संबंध को बढ़ावा देगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उन्हें कहीं बाहर ले जाने का प्लान करेंगे। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।

तुला राशि - आज आपको आर्थिक रूप से कुछ फायदा हो सकता है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। रोमांटिक जीवन शानदार रहने वाला है। व्यवसाय में धोखाधड़ी से बचने के लिए निगरानी रखें। आज आपको एहसास होगा कि आप अपने जीवनसाथी के लिए कितना मायने रखते हैं। कार्यस्थल पर ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि - आज आपको तनाव से मुक्ति दिलाने वाली एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए। आज आप अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए कुछ अहम फैसले ले सकते हैं, जिसमें आपका कोई करीबी आर्थिक मदद कर सकता है। अगर आप अनुभवी लोगों की संगति में कुछ समय बिताएंगे तो आपको ज्ञान प्राप्त होगा। आर्थिक व व्यावसायिक जीवन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि - आज आपको अपने ऑफिस से जल्दी निकलकर अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। समर्पित पेशेवरों के लिए पदोन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

मकर राशि - आज आपका कोई व्यक्ति मूड खराब कर सकता है, इसलिए परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें। बेकार की चिंता से बचें। आज आपके लिए धन संबंधी समस्याओं का सामना करना संभव है, लेकिन अपनी समझ और बुद्धिमत्ता से आप नुकसान को लाभ में बदल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि - आज आपको कर्ज मांगने वाले लोगों को इग्नोर करना चाहिए। उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कम ही होती है। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। व्यापारिक रूप से स्थिति नजर आ रही है।

मीन राशि - वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आप लंबे समय से अटके हुए पेमेंट का भुगतान भी कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। आर्थिक रूप से सितारों का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में विस्तार के प्रबल योग हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH