छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर पोस्ट की अश्लील VIDEO
रायपुर 04 जुलाई 2025 - राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यँहा हैकर्स ने रायपुर पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया और इस अकाउंट से अश्लील वीडियो तक पोस्ट कर दी। इस पोस्ट में देखा गया कि हैकर्स ने एलन मस्क को भी दिखाया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रायपुर पुलिस प्रशासन की टीम हरकत में आयी और तत्काल अश्लील पोस्ट को डिलीट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैकिंग की सूचना भेजी गई।
अब रायपुर साइबर सेल को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है ।
बताया जा रहा है कि रायपुर साइबर सेल की एक स्पेशल टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि यह हैकिंग किसी विदेशी आईपी या वीपीएन के जरिए की गई हो सकती है, जिससे की असली लोकेशन को छिपाया जा सके और अपने मंसूबों पर सफल हो सके।















