छत्तीसगढ़ में तूफानी बारिश की चेतावनी , इन जिलों के लिए अलर्ट जारी , IMD ने की यह अपील

रायपुर , 02-07-2025 6:36:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में तूफानी बारिश की चेतावनी , इन जिलों के लिए अलर्ट जारी , IMD ने की यह अपील

रायपुर 02 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 5 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश और 15 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

प्रदेश के सभी 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी रायपुर और सरगुजा संभाग में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बिलासपुर और कोरबा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कांकेर, सुकमा, और आसपास के क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। धमतरी, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, समेत 15 जिलों में वज्रपात की चेतावनी है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ‘ट्रफ लाइन’ समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड होते हुए दीघा और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम प्रदेश में भारी बारिश की वजह बन रहा है।बीते दिनों रायपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में पहले ही मूसलाधार बारिश हो चुकी है। अब IMD की चेतावनी से साफ है कि आने वाले दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में जलजमाव, नदियों में उफान और बिजली गिरने जैसी आपात स्थितियां बन सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में बाहर निकलने से बचें, बिजली गिरने के दौरान खुले में मोबाइल इस्तेमाल न करें, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न जाएं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH