प्यार के लिए नही बल्कि इसके लिए सोनम रघुवंशी ने कराई थी पति राजा की हत्या?? , सामने आया नया एंगल

मध्य प्रदेश , 02/07/2025 2:17:57 AM
Anil Tamboli
प्यार के लिए नही बल्कि इसके लिए सोनम रघुवंशी ने कराई थी पति राजा की हत्या?? , सामने आया नया एंगल

इंदौर 02 जुलाई 2025 - राजा रघुवंशी मर्डर केस की परतें प्याज की छिलके की तरह निकलती ही जा रही हैं. इतनी लंबी जांच और गिरफ्तारी दर गिरफ्तारी के बाद भी अभी तक ये पूरी तरह से साफ नहीं हुआ कि आखिरकार सोनम रघुवंशी ने अपने नए नवेले पति की हनीमून के दौरान हत्या क्यों करवाई. अब सोनम रघुवंशी की साजिश का कनेक्शन ज्वैलरी से होने लगा है. शिलांग पुलिस भी इस एंगल पर जांच आगे बढ़ा रही है।

शिलांग पुलिस ने रतलाम में दबिश देकर सोनम की ज्वैलरी बरामद की है. हालांकि राजा के परिजनों का कहना है कि पूरी ज्वैलरी के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच के लिए शिलांग पुलिस ने 3 दिन तक इंदौर और रतलाम में कई स्थानों पर सर्चिंग की. बताया जाता है कि सोनम को राजा के परिजनों ने शादी में 16 लाख रुपये के गहने चढ़ाए थे इस बात की पुष्टि राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी की है. इनमें से कुछ गहने शिलांग पुलिस ने बरामद किए हैं।

बड़ा सवाल ये है कि शेष गहने कहां हैं. इस बात की जानकारी किसी को नहीं है. न तो राजा के परिजनों को और ही सोनम के परिजनों को. तो क्या गहनों के कारण ही राजा की हत्या सोनम ने करवाई? राजा के भाई विपिन का कहना है कि राजा को हनीमून पर ले जाते वक्त सोनम ने साफ कहा था कि वह सोने की चेन, ब्रेसलेट और अंगूठियां पहनकर आए. ये सारे गहने राजा की हत्या के बाद गायब हैं। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या सोनम ने 16 लाख के गहनों के लिए राजा को मौत के घाट उतरवाया।

अभी तक यहीं एंगल सामने आ सका है कि सोनम का राज कुशवाहा से लव अफेयर था, इसी कारण राजा की हत्या की गई. इधर, राजा के परिजनों के आरोपों पर सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है "हमने सभी गहने लिखा पढ़ी कर उन्हें वापस कर दिए हैं. आरोपों का जवाब जल्द दिया जाएगा. सारे गहने राजेंद्र नगर थाने पर पुलिस कर्मियों के सामने लौटाए गए. 15 दिन बाद मैं साक्ष्यों के साथ बड़े खुलासे कर सकता हूं."

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH