बड़ी खबर - जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार , गिरफ्तारी की सूचना विधानसभा अध्यक्ष को भेजी गई

जांजगीर चाम्पा , 01/07/2025 4:04:55 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार , गिरफ्तारी की सूचना विधानसभा अध्यक्ष को भेजी गई

जांजगीर चाम्पा 01 जुलाई 2025 - इस वक्त चाम्पा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा चाम्पा पुलिस ने जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को ग़िरफ़्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

दरअसल 10 जून 2025 को आवेदक चंद्रशेखर राठौर निवासी शंकर नगर, चांपा द्वारा थाना चांपा में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदक ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि उनके पड़ोसी विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू द्वारा उनके मकान की दीवार पर जबरन अपना A/C  का आउटर यूनिट लगाया गया है। इस संबंध में कई बार मौखिक आग्रह करने के बाद भी यूनिट नहीं हटाया गया।

प्रार्थी द्वारा घटना की जानकारी देने पर हेमंत राठौर ने विधायक के निर्माणाधीन मकान में कार्यरत मजदूरों से एसी का आउटर यूनिट हटाने हेतु कहा। इस बात पर विधायक बालेश्वर साहू ने अपने मकान के पोर्च में आकर प्रार्थी एवं उनके परिवारजनों से अनावश्यक विवाद किया तथा गाली-गलौज की। इस दौरान हेमंत राठौर द्वारा पूरी घटना की मोबाइल से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, जिसे देखकर विधायक द्वारा मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। विरोध करने पर हेमंत राठौर को 6–7 थप्पड़ मारते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। 

शिकायत की जांच उपरांत प्रकरण में अपराध घटित होना प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी विधायक बालेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 248/ 25, धारा 329 (4), 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अपराध सिद्ध पाए जाने पर विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से उन्हें मुचलका/ जमानत पर रिहा किया गया है।

गिरफ्तारी की सूचना माननीय विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर को प्रेषित की गई है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH