NH-49 पर कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में चक्काजाम , समझाईस देने में फुले अधिकारियों के हाथ-पांव

जांजगीर चाम्पा , 30/06/2025 7:49:24 PM
Anil Tamboli
NH-49 पर कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में चक्काजाम , समझाईस देने में फुले अधिकारियों के हाथ-पांव

जांजगीर चाम्पा 30 जून 2025 - सड़क की मांग को लेकर जर्वे गांव के लोगों ने कांग्रेस के विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में छह घंटे तक चक्का जाम किया. सुबह 10 बजे से ग्रामीण महिलाओं, युवाओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला और ने ग्रामीणों की मांग को लेकर चक्का जाम किया।

तेज बारिश के बाद भी ग्रामीण NH- 49 में बैठे रहे. आखिरकार कलेक्टर ने फोन के माध्यम से ग्रामीणों को सात दिनों में सड़क मरम्मत और 31 दिसंबर तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरा करने का आश्वासन दिया. कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों को भरोसा नहीं था और आंदोलन को समाप्त नहीं करने पर अड़े थे. इसके बाद विधायक ब्यास कश्यप और सरपंच ने भरोसा दिलाया कि अगर शासन से जर्वे पीथमपुर रोड की स्वीकृति नहीं मिलेगी तो एक और आंदोलन होगा.विधायक 2026-27 के अपने मद का 3 करोड़ रूपये से सड़क बनाएंगे. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। 

बता दें कि साल भर पहले भी ग्रामीणों ने जर्वे-पीथमपुर मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया था. लेकिन आश्वासन के साल भर बाद भी कोई पहल नहीं होने पर आज NH- 49 पर चक्का जाम कर दिया. इस चक्काजाम को जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने भी समर्थन दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH