सोनम रघुवंशी के खिलाफ पुलिस को मिले अहम सबूत , अब बच नही सकती हत्यारिन सोनम रघुवंशी

देश , 30/06/2025 1:50:23 AM
Anil Tamboli
सोनम रघुवंशी के खिलाफ पुलिस को मिले अहम सबूत , अब बच नही सकती हत्यारिन सोनम रघुवंशी

मेघालय 30 जून 2025 - इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक फ्लैट से सोनम रघुवंशी और उनके पति राजा रघुवंशी के गहनों से भरा एक बैग बरामद किया है। पुलिस लगातार सबूतों को जोड़कर मामले को मजबूत करने में जुटी है।

बता दें कि SIT ने इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के ससुराल वालों के घर से सोनम के लैपटॉप और पेन ड्राइव सहित गहने और अन्य सामान बरामद किया है। दरअसल, इंदौर में जेम्स ने एक फ्लैट किराए पर तीन लोगों में से एक विशाल सिंह चौहान को दिया था। विशाल सिंह ने सोनम को उसके पति कि हत्या में मदद की थी। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मेघालय से लौटने के बाद चौहान फ्लैट में रहने लगा था।

सबूतों से छेड़छाड़ करने और मामले से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री छिपाने की कोशिश करने के संदेह में जेम्स को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फ्लैट के मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलवीर को भी सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं पूछताछ के दौरान जेम्स ने SIT को बताया कि उसने सामान रतलाम स्थित अपने ससुराल वाले घर में रख दिया था।

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ तीन अन्य सह-अभियुक्तों द्वारा हत्या कर दी गई थी। यह जोड़ा अपनी हनीमून यात्रा पर मेघालय गया था, जहां राजा की हत्या कर दी गई। उनकी क्षत-विक्षत लाश 2 जून को एक गहरी खाई में मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि सोनम और राज कुशवाहा ने इस हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH