छत्तीसगढ़ डॉक्टरों को बड़ी राहत - अब गवाही के लिए नही जाना पड़ेगा कोर्ट , नई ब्यवस्था हुई लागू

रायपुर , 30-06-2025 1:16:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ डॉक्टरों को बड़ी राहत - अब गवाही के लिए नही जाना पड़ेगा कोर्ट , नई ब्यवस्था हुई लागू

रायपुर 30 जून 2025 - छत्तीसगढ़ में अब डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अदालत में पेश होकर गवाही देने की जरूरत नहीं होगी। राज्य की सभी 23 जिला अदालतें और जिला अस्पताल अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आपस में जुड़ गए हैं। इसका मतलब यह है कि अब मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों के बयान वर्चुअली लिए जा सकेंगे।

इस नई सुविधा की शुरुआत हो चुकी है। इस कदम से अदालत की कार्यवाही न सिर्फ तेज होगी, बल्कि पेपरलेस और पारदर्शी भी बनेगी। अब डॉक्टरों को दूर-दराज से कोर्ट आने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने अस्पताल से ही वीडियो कॉल के जरिए अदालत की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

इसके साथ ही रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा जिला अदालतों में डिजिटाइजेशन और स्कैनिंग सेंटर भी शुरू कर दिए गए हैं। इन सेंटरों के शुरू होने से अब पूरे छत्तीसगढ़ में अदालतों का डिजिटलीकरण पूरा हो गया है, जो न्याय व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा के जिला एवं सत्र न्यायालयों में डिजिटलीकरण केंद्रों का 25 जून 2025 को वर्चुअल मोड के माध्यम से औपचारिक उद्घाटन किया गया था। इस पहल का उद्देश्य न्यायपालिका की पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता में प्रगति करना है। इस अवसर की अध्यक्षता चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने की और उनके साथ जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास भी शामिल हुए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH