शर्मनाक - 13 साल की मासूम बच्ची को सेक्स की ट्रेनिंग देती थी माँ , खुलासे के बाद हुई गिरफ्तार

देश , 30/06/2025 12:59:15 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक - 13 साल की मासूम बच्ची को सेक्स की ट्रेनिंग देती थी माँ , खुलासे के बाद हुई गिरफ्तार

बेंगलुरु 30 जून 2025 - बेंगलुरु में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपनी ही मां पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि उसकी मां ही उसका यौन उत्पीड़न कर रही है। छात्रा का आरोप है कि उसकी मां, उसे सेक्स करने की ट्रेनिंग देती है। छात्रा के मुताबिक मां कहती हैं कि यह ट्रेनिंग शादी के बाद पति के साथ संबंध बनाने में काम आएगी। हालांकि महिला अपने बेटी के इन आरोपों से इनकार किया है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह छात्रा नॉर्थ बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह अपनी 45 वर्षीय मां और बड़ी बहन के साथ रहती है। मां से मतभेद के चलते छात्रा के पिता परिवार से अलग रहते हैं। छात्रा का कहना है कि उसके साथ यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने अभी घटना के बारे में पीड़ित छात्रा का बयान नहीं दर्ज किया है। वहीं, छात्रा की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने आरोपों से इनकार किया है।

महिला का दावा है कि उसने पूर्व में अपनी बेटी को डांटा है और उसकी पिटाई की है। लेकिन कभी भी अपने बेटी का यौन शोषण नहीं किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक महिला काउंसलर इस स्कूल में पहुंची थी। यह महिला इस स्कूल में अक्सर आती रहती है। काउंसलर ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में काउंसिलिंग के दौरान छात्रा ने उसे इस बारे में बताया।

इसके बाद महिला काउंसलर ने पुलिस से संपर्क किया और पॉस्को ऐक्ट में केस दर्ज कराया। इसके बाद एक महिला पुलिस सादे कपड़ों में पीड़िता के घर गई और उससे बात की। पुलिस ने लड़की की बड़ी बहन से भी पूछताछ की। हालांकि उसने कुछ नहीं बताया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH