पति और पत्नी संबंध बनाने के दौरान करते थे Live Streaming , देखते के लिए देना पड़ता था इतने रुपये

देश , 29/06/2025 12:55:59 AM
Anil Tamboli
पति और पत्नी संबंध बनाने के दौरान करते थे Live Streaming , देखते के लिए देना पड़ता था इतने रुपये

हैदराबाद 29 जून 2025 - तेलंगाना के हैदराबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सून आप सोचने लगेंगे कि आखिर अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए कोई आपने इज्जत का सौदा कैसे कर सकता है. यह कहानी फिल्म की नहीं बल्कि हैदराबाद के ऐसे शादीशुदा कपल की है जो बेटियों की कॉलेज फीस भरने के लिए शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए लाइव स्ट्रीमिंग करते थे. अश्लील वीडियो बनाने वाले पति पत्नी गिरफ्तार यह पूरा मामला अंबरपेट के मल्लिकार्जुन नगर का है।

शुक्रवार को यहाँ से 41 साल पति और उनकी 37 साल की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. ये कपल शारीरिक संबंध बनाने के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग करते थे. लाइव स्ट्रीमिंग एक मोबाइल ऐप पर की जाती थी. इस दौरान ये अपने चेहरे पर मास्क लगाते थे. इतना ही नहीं ये रिकॉर्ड की गई अश्लील वीडियो क्लिप को भी बेचते थे. कपल ये काम केवल पैसा कमाने के लिए करते थे।

ईस्ट जोन टास्क फोर्स को एक गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर अंबरपेट इलाके के मलिकार्जुन नगर में स्थित घर पर छापा मारा गया. और फिर पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में हाई डेफिनेशन कैमरे, ट्राइपॉड और रिंग लाइट जैसे उपकरण मिले हैं. इस मामले में पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जब पुलिस ने दोनों से जब पूछताछ की, तो पता चला ये कपल अपने आर्थिक जरूरत को पूरी करने के लिए अपने प्राइवेट एक्ट लाइव और रिकॉर्ड वीडियो ऐप पर बेचते थे. दम्पति ऑटो चला कर जीवन यापन करते थे. पति की तबियत ठीक नहीं रहती थी. उनकी दो बेटियां है. दोनों बेटियां मेधावी छात्रा हैं. एक बेटी बी.टेक के दूसरे वर्ष में पढाई कर रही है. जबकि दूसरी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है. जिसमें उसे 470 में से 468 अंक मिले हैं. वो कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही है।

ऐसे में दोनों बेटियों की फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे. और ना ही पति के इलाज के लिए पैसे थे. जिसके बाद उन्होंने लाइव स्ट्रीम का सोचा. और मास्क पहन कर शारीरिक संबंध बनाने के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग करने लगे. लाइव वीडियो की कीमत 2,000 रुपये थी और रिकॉर्ड की गई वीडियो को 500 रुपये में बेचते थे. इससे उनकी अच्छी कमाई हो रही थी. फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस को शक है इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं. वीडियो खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. उन्हें भी नोटिस भेजा किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH