कॉलेज परिसर में लॉ की छात्रा के साथ गैंगरेप , चार छात्रों ने दिया वारदात को अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

देश , 28/06/2025 12:47:17 AM
Anil Tamboli
कॉलेज परिसर में लॉ की छात्रा के साथ गैंगरेप , चार छात्रों ने दिया वारदात को अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

कोलकाता 28 जून 2025 - साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 25 जून की रात कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों में एक पूर्व छात्र/स्टाफ और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर ऐंगल से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 जून 2025 की रात की बताई जा रही है. पीड़ित छात्रा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि कॉलेज परिसर के भीतर शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच उसके साथ गैंगरेप हुआ। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने शादी का प्रपोजल रखा था, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया. इसी को लेकर वह नाराज हो गया. इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन घायल भी हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता की प्रारंभिक मेडिकल जांच करवाई गई है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है. इस मामले से जुड़े गवाहों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं. जिस जगह यह घटना हुई, कॉलेज के उस हिस्से को सील कर दिया गया है. वहां फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की तैयारी की जा रही है।

इस वारदात को लेकर साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश है. कई सामाजिक संगठनों ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH