फंस गई सोनम रघुवंशी… राजा हत्याकांड में मिल गए वो 3 अहम सबूत जो सजा दिलवाने के लिए हैं काफी

देश , 27-06-2025 2:00:22 AM
Anil Tamboli
फंस गई सोनम रघुवंशी… राजा हत्याकांड में मिल गए वो 3 अहम सबूत जो सजा दिलवाने के लिए हैं काफी

मेघालय 27 जून 2025 - इंदौर के राजा रघुवंशी केस में पुलिस को 99% वो सभी सुराग हाथ लग गए हैं जो सभी आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए काफी हैं. बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर शीलोम जेम्स और लोकेंद्र सिंह तोमर से गहन पूछताछ करके सोनम का लैपटॉप, पिस्तौल और 5 लाख रुपये कैश से भरा बैग बरामद कर लिया है. इस केस में कुल 8 गिरफ्तारियां हुई हैं।

सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड है. जबकि सोनम ने उसका इस कांड में पूरा साथ दिया. दोनों ने मिलकर राजा को मारने की साजिश रची थी. हत्याकांड के अन्य आरोपी विशाल उर्फ विक्की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने इंदौर में सोनम के ठिकाने तक एक काला बैग पहुंचाया, जिसमें 5 लाख रुपये, गहने, कपड़े और एक देसी पिस्तौल थी. यह पिस्तौल हत्या के प्लान-बी का हिस्सा थी, जिसे सोनम ने बड़े ही शातिराना अंदाज में तैयार किया था।

प्रॉपर्टी ब्रोकर शीलोम जेम्स इस हत्याकांड में गहरे तक लिप्त पाया गया. पुलिस ने उसे सबूत मिटाने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. सीसीटीवी फुटेज में शीलोम को एक काला बैग फ्लैट से ले जाते और कार में रखते हुए देखा गया. यह बैग हत्या से जुड़े अहम सबूतों का खजाना था, जिसे शीलोम ने ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने सोनम के ठिकाने, हीराबाग के एक फ्लैट पर छापा मारा, लेकिन वहां बैग गायब था. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद शीलोम का सच सामने आया।

इस फ्लैट के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर भी अब पुलिस की रडार पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है. यह फ्लैट साजिश का मुख्य केंद्र बन चुका था, जहां हत्या की योजना को अंजाम दिया गया। मेघालय पुलिस इस मामले में गहरी छानबीन कर रही है. सोनम के गाजियाबाद में पकड़े जाने से पहले वह इंदौर में ही छुपी थी. पुलिस अब इस साजिश के हर कोने को खंगाल रही है, ताकि कोई भी सबूत छूट न जाए. मेघालय पुलिस की सक्रियता ने इस मामले को और रोचक बना दिया है।

यह हत्याकांड सिर्फ एक शादीशुदा जोड़े की कहानी नहीं, बल्कि पैसे, धोखे और साजिश का एक खतरनाक कॉकटेल है. हर नए खुलासे के साथ यह मामला और रहस्यमयी होता जा रहा है. लेकिन जितने भी सबूत पुलिस के हात लगे हैं, उनसे आरोपियों को आसानी से सजा दिलवाई जा सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH