छत्तीसगढ़ - चलती क्रेटा कार से युवक की लाश फेंकी , एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

रायपुर , 25-06-2025 1:08:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चलती क्रेटा कार से युवक की लाश फेंकी , एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

रायपुर 25 जून 2025 - सूटकेस में मिले किशोर पैकरा हत्याकांड का रहस्य पूरी तरह सुलझा भी नहीं था कि शहर में एक और सनसनीखेज वारदात ने हलचल मचा दी है। इस बार मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां चलती कार से एक युवक की लाश फेंक दी गई। मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी कलाई पर  “Mandeep.S” गुदा हुआ मिला।

घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। बाल्मीकि नगर, कबीर नगर रोड के पास एक सफेद क्रेटा कार CG 04 PY 1388 से अचानक एक युवक की लाश बाहर फेंकी गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत युवक को AIIMS रायपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें कार की पहचान की गई। इसके आधार पर पुलिस ने कार मालिक सहित एक युवती और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ में मृतक के साथ साधना अग्रवाल उर्फ भूरी (19 वर्ष), कबीर नगर, संतोष मिश्रा (44 वर्ष), हीरापुर और एक अन्य युवक कार में मौजूद थे और सभी नशे की हालत में पाए गए हैं। पुलिस ने सभी के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन्होंने किस प्रकार का नशा किया था।

 प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि मृतक ड्रग्स नशा करता था, जो भूरी उर्फ साधना एवं संतोष के साथ नशा कर रहा था। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मंदीप नस  में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद घबराकर आरोपियों ने उसे चलती कार से बाहर धकेल दिया और मौके से फरार हो गए।

फिलहाल मृतक का शव AIIMS रायपुर में रखा गया है और कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ - चलती क्रेटा कार से युवक की लाश फेंकी , एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH